News

10/3/2026 6:49:34 PM

रुड़की लोनिवि में 17 टेंडरों की प्रक्रिया पर उठे सवाल, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप

दैनिक रुड़की ब्यूरो::


रुड़की। लोक निर्माण विभाग में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण के लिए निकाले गए टेंडरों की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ ठेकेदारों ने अंदरखाने इस पूरी प्रक्रिया का विरोध जताया है, हालांकि अधिकारियों के सामने खुलकर बोलने से वे कतराते नजर आ रहे हैं।


बताया गया है कि रुड़की लोक निर्माण विभाग कार्यालय की ओर से विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण के लिए कुल 17 टेंडर आमंत्रित किए गए थे। विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपनी-अपनी दरें भरकर टेंडर में भाग लिया।


आरोप है कि प्रतिस्पर्धा में शामिल सभी 17 टेंडरों को पारदर्शी तरीके से नहीं खोला गया, बल्कि कुछ चुनिंदा ठेकेदारों के टेंडर ही खोले गए। विरोध कर रहे ठेकेदारों का आरोप है कि करीब चार से पांच प्रतिशत कम दर पर अपने चहेते ठेकेदारों के नाम टेंडर खोले जाने की प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता सोनू त्यागी का कहना है कि सभी टेंडर नियमानुसार दिए गए है। जिसमें कई टेंडर 21 से 41 प्रतिशत तक ब्लो पर गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति भ्रामक जानकारी मीडिया को दे रहा है जबकि विभाग द्वारा पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies