News

10/3/2026 9:03:39 PM

कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। सुनहरा स्थित नंद विहार कॉलोनी में जीवनदीप आश्रम के श्री हनुमान मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा सैनी के द्वारा किया गया।

हवन-यज्ञ में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान को आहुतियां अर्पित कर कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा सैनी ने कहा कि संकट और कठिन समय में प्रार्थना मनुष्य को संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान मंदिर में हवन-यज्ञ कर कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना की गई है। उन्हें विश्वास है कि बजरंगबली की कृपा से कैप्टन स्मित मच्छार जल्द स्वस्थ होंगे।

रमा सैनी ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, साहस और संकट से मुक्ति के प्रतीक हैं। इसी भावना के साथ मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया और कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु, मोहित भारद्वाज, जीवनदीप आश्रम संस्था व्यवस्थापक बृजेश, सावित्री मांगा, प्रमोद चौधरी, सुशील त्यागी, मोहित अग्रवाल, संदीप पुरी तथा सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies