News

10/3/2026 9:10:13 PM

आदेशों की अनदेखी पर HRDA का बड़ा एक्शन, दो मामलों में सीलिंग

सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देशन में पुलिस बल के साथ पहुंची प्राधिकरण की टीम, जटवाड़ा और सप्तसरोवर में कार्रवाई


दैनिक रुड़की ब्यूरो::


हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने निर्माण संबंधी मामलों में सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को दो अलग-अलग प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की। सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सक्षम स्तर से जारी आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई की। जटवाड़ा और सप्तसरोवर क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता वर्षा तथा संबंधित क्षेत्र की अवर अभियंता शिवानी सहित प्राधिकरण की टीम मौजूद रही।


पहली कार्रवाई कन्या गुरुकुल के आगे फ्लाईओवर के नीचे, पुल जटवाड़ा, हरिद्वार स्थित श्री करन मल्होत्रा/हितबद्ध व्यक्ति से संबंधित वाद के आंशिक भाग में की गई। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित हिस्से को सील किया। टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरणीय आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया।

दूसरी कार्रवाई सप्तसरोवर, हरिद्वार स्थित श्री अक्षय मल्होत्रा से संबंधित वाद में की गई। प्राधिकरण के अनुसार इस मामले में जारी सील आदेश संख्या 3880(II), दिनांक 23 जुलाई 2026 के विरुद्ध विपक्षी अक्षय मल्होत्रा की ओर से न्यायालय/अध्यक्ष, एचआरडीए के समक्ष अपील संख्या 16/2025-26 प्रस्तुत की गई थी। अपील में 29 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई की।


सचिव प्रत्युश सिंह के निर्देशन में सहायक अभियंता वर्षा और अवर अभियंता शिवानी की मौजूदगी में दोनों स्थलों पर कार्रवाई की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित आदेशों के अनुरूप सीलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई।


एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई से एचआरडीए कीd प्रवर्तन व्यवस्था की सक्रियता सामने आई। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार सक्षम स्तर से जारी आदेशों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुपालन कराया जाएगा। निर्माण संबंधी प्रकरणों में प्राधिकरणीय आदेशों की अनदेखी होने पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies