
दैनिक रुड़की ::(इकराम अली)
पिरान कलियर। मेहवड़ कलां गांव में श्मशान घाट पर देर रात तीन संदिग्ध व्यक्तियों के पहुंचने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रुड़की रोड के पास स्थित मेहवड कला गांव के श्मशान घाट पर ग्रामीणों ने देर शाम तीन लोगों को देखा। ग्रामीणों के अनुसार तीनों वहां किसी तांत्रिक क्रिया के लिए पहुंचे थे। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र किए जाने की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि तीनों के पास से कुछ ऐसी सामग्री भी मिली है, जिसे ग्रामीण तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies