
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। प्रीत विहार स्थित अम्बेडकर चेतना भवन में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जन कल्याण समिति का द्विवार्षिक चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के चलते तीनों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के पूर्व अध्यक्ष बाबूराम तपरानिया के अध्यक्षीय संबोधन से हुई। इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए दिगम्बर सिंह, सुभाषचंद तपरानिया और अजब सिंह को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए रूपचन्द कटारिया, महासचिव पद के लिए विपिन कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए व्रजपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया। तीनों पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने पर चुनाव अधिकारियों ने रूपचन्द कटारिया को अध्यक्ष, विपिन कुमार को महासचिव और व्रजपाल सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भोगराज, रावत सिंह, सोमवीर सिंह, ऋषिराज भारती, गांधी राम, सोमप्रकाश, चन्द्रप्रकाश उर्फ सोनू, मनोज कुमार, नरेन्द्र बेवरिया, अरुण कुमार, विनोद कुमार, नरेश बर्मन, रवीन्द्र कुमार, रविन्द्र बेवरिया, धर्मेन्द्र, मुकेश कुमार, यशपाल, ओमप्रकाश, बुलीचन्द, मामचंद, अमित कुमार, विनय कुमार, नरेन्द्र वालिया सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे। महिला मंडल से सनहरी देवी, सुषमा, पुष्पा, संगीता और किरन सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies