News

10/4/2026 3:22:22 PM

तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप में तीन गिरफ्तार..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। मेहवड़कलां गांव के श्मशान घाट में तंत्र-विद्या और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार तीनों साधु-बाबा का भेष धारण किए हुए थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन कालनेमी के तहत धर्म की आड़ में लोगों की आस्था और भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस टीम ने रुड़की रोड पर मेहवड़कलां के श्मशान घाट से तीन बाबा भेषधारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम इरशाद, उस्मान मलिक और उस्मान, निवासी रामपुर चुंगी रुड़की बताया है पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।टीम में एसआईविनोद कुमार गोला, हैड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, जमशेद अली शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies