News

10/4/2026 6:10:22 PM

सीएमबीएस सदस्यों के लिए आयोजित हुआ वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर

एनआईएच निदेशक ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सदस्यों ने कराई विभिन्न स्वास्थ्य जांच

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::

रुड़की। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (एनआईएच), रुड़की में रविवार को केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड एवं अग्रवाल इंश्योरेंस हब के सहयोग से सीएमबीएस सदस्यों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एनआईएच के निदेशक वाई.आर.एस. राव एवं उनकी पत्नी पी. हार्थी ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस के वरिष्ठ क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख मोहम्मद सादिक एवं क्षेत्रीय प्रमुख जसप्रीत सिंह ने निदेशक वाई.आर.एस. राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं धीरज अग्रवाल एवं शुचि अग्रवाल ने भी निदेशक और उनकी पत्नी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

शिविर में सीएमबीएस के बड़ी संख्या में सदस्यों ने पहुंचकर विभिन्न रक्त जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराए। शिविर का उद्देश्य सदस्यों को उनके स्वास्थ्य की प्रारंभिक स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा।

निदेशक वाई.आर.एस. राव ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर वर्ष में एक-दो बार नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए। इससे लोगों को समय रहते अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिलती है और वे खान-पान तथा जीवनशैली में आवश्यक बदलाव कर स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकते हैं।

पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रजनीश कुमार गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर से बड़ी संख्या में सीएमबीएस सदस्यों को लाभ मिल रहा है। ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में धीरज अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व निदेशक मनमोहन कुमार गोयल, पूर्व सीएमबीएस चेयरमैन विकास चंद्र गोयल, चक्रेश कुमार जैन, बबिता जैन, संजय कुमार जैन, ए.एस. मेहरा, सुभाष चंद सिंहर, सुभाष किछलू, मुकेश कुमार शर्मा, अपर्णा शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार अग्रवाल, विभा अग्रवाल, पूर्व निदेशक सत्यवान जैन, ए.एस. कोटवाल, बनर्जी, संजय मित्तल, जसपाल सिंह बिस, अतुल अग्रवाल, संदीप गोयल, विपिन कुमार अग्रवाल, महीपाल सिंह, एन.के. वाशने, मनोहर अरोड़ा, हुकुम सिंह, राकेश गोयल, सुहानी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सीएमबीएस सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर में शामिल सदस्यों ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस एवं अग्रवाल इंश्योरेंस हब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका नि

भाते हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies