दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 48वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सुरेंद्र लंबरदार ने की, जबकि संचालन दीपक पुंडीर ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि किसान अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उत्तराखंड किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसके तहत हाईवे जाम, जेल भरो आंदोलन और रेल रोको आंदोलन जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों की पूरी जिम्मेदारी हरिद्वार प्रशासन की होगी।
धरने पर मोहम्मद आजम, राजकुमार सैनी, अनिल सैनी, नेपाल सिंह, सुलेमान, अमजद, अनिल कुमार, मुनव्वर हसन, अखिल हसन, सोनू, संदीप रोड, रमेश रोड, बृजेश कुमार, सुरेश तिर्की, सरवर अहमद, मोहम्मद नाजिम आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies