दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।तहसील दिवस में एक व्यक्ति ने तहसीलदार को शिकायत देकर राजकीय इंटर कॉलेज पिरान कलियर और नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से लोगों को रही परेशानी और लंबे समय से सफाई नहीं होने से कूड़े से आने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी जताकर सफाई व्यवस्था दरुस्त कराने की मांग की है।
पिरान कलियर वार्ड 4 निवासी शहजाद अली ने तहसीलदार रुड़की को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज समेत आसपास के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई नहीं होने से गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
शिकायतकर्ता ने क्षेत्र में नियमित सफाई कराने और कूड़े के ढेर हटवाने की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies