News

10/7/2026 2:01:03 PM

विकसित भारत संकल्प सभा के बाद निकली मशाल यात्रा

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बीएसएम इंटर कॉलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम में मशाल प्रज्वलित की गई। अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर बीएसएम इंटर कॉलेज से डीएवी तिराहे तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मेयर अनीता अग्रवाल,कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies