News

10/7/2026 7:31:04 PM

रुड़की पहुंचे मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार के साथ खेला क्रिकेट, पत्नी विवाद पर टिप्पणी से किया इनकार

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुधवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के नहर किनारा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शमी ने उमेश कुमार के साथ क्रिकेट खेला और प्रशंसकों से मुलाकात की। वहीं, अपनी पूर्व पत्नी नुसरत जहां से जुड़े विवाद को लेकर पूछे गए सवालों पर शमी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मोहम्मद शमी से जब उनकी पूर्व पत्नी और उमेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने इतना जरूर कहा कि “मैं और उमेश कुमार भाई हैं।”

शमी के इस बयान के बाद उमेश कुमार के साथ उनकी नजदीकी भी चर्चा का विषय रही। कैंप कार्यालय पहुंचने पर उमेश कुमार और मोहम्मद शमी ने साथ में क्रिकेट खेला। शमी ने उमेश कुमार को गेंदबाजी कराई, जबकि दोनों ने कुछ समय तक क्रिकेट का आनंद लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

मोहम्मद शमी के पहुंचने की जानकारी मिलने पर उनके प्रशंसक भी कैंप कार्यालय पहुंच गए। प्रशंसकों ने शमी के साथ सेल्फी ली और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शमी ने भी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।

हालांकि पत्नी से जुड़े विवाद पर शमी ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उमेश कुमार को अपना भाई बताकर उन्होंने दोनों के रिश्ते को लेकर स्थिति जरूर स्पष्ट कर दी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies