News

10/8/2026 12:55:36 PM

सामाजिक परिवर्तन और विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन

मदरहुड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने किया ‘सोशियोलॉजी ऑफ सोशल चेंज एंड डेवलपमेंट’ का विमोचन


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान के रूप में पुस्तक ‘सोशियोलॉजी ऑफ सोशल चेंज एंड डेवलपमेंट’ का औपचारिक विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने पुस्तक का विमोचन करते हुए इसकी विषय-वस्तु और अकादमिक उपयोगिता की सराहना की।

पुस्तक की रचनाकार प्रो. (डॉ.) अलका रानी को बधाई देते हुए कुलपति ने कहा कि पुस्तक में सामाजिक परिवर्तन एवं विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण समाजशास्त्रीय अवधारणाओं और दृष्टिकोणों को सरल, व्यवस्थित और सार्थक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान समय में समाज तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सामाजिक परिवर्तन और विकास की प्रक्रियाओं को समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से समझना विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाजशास्त्र के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और विषय से जुड़े विद्वानों के लिए उपयोगी अकादमिक संदर्भ ग्रंथ के रूप में सहायक सिद्ध होगी। पुस्तक में सामाजिक परिवर्तन की विभिन्न प्रक्रियाओं और विकास से जुड़े पहलुओं को व्यापक रूप से समझाने का प्रयास किया गया है।

कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को निरंतर अकादमिक लेखन एवं शोध के माध्यम से समाज और शिक्षा जगत में योगदान देना चाहिए। इस तरह के सार्थक प्रकाशन विद्यार्थियों के ज्ञान, चिंतन और बौद्धिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विमोचन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. श्रीपाल चौहान, सह-आचार्य डॉ. राजीव, डॉ. रचना, सहायक आचार्य अमित, आरती भट्ट, मोनिका और अर्पित सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने पुस्तक के प्रकाशन पर प्रो. (डॉ.) अलका रानी को शुभकामनाएं दीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies