दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। दरगाह क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अकेले घूम रहे दो बच्चों को पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत उनके परिजनों को सकुशल सपुर्द किया बच्चों के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुरुवार को दरगाह क्षेत्र में पुलिस टीम को चार वर्षीय बालक अकेला घूमता मिला। जिसको सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली लाकर चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष पूछताछ की जिसमें बच्चे ने अपना नाम अर्ष बताया। पुलिस ने पते और अन्य जानकारी के आधार पर बच्चे के परिजनों से संपर्क कर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इसी दौरान चेतक पुलिस टीम को दरगाह क्षेत्र में सात वर्षीय एक अन्य बालक भी अकेला घूमता मिला। जिसे संरक्षण में लेकर पूछताछ करने पर बच्चे ने अपना नाम अरमान निवासी भदौली, गाजियाबाद बताया। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें कोतवाली बुलाया और बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों बच्चों को समय रहते संरक्षण में लेकर उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।वही बच्चों के परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया। टीम में हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, रविंद्र बालियान, जमशेद अली, जयप्रकाश और महिला होमगार्ड अमिता व कृष्णा शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies