
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। बीटी गंज रामलीला समिति की ओर से रामलीला के 107वें मंचन का शुभारंभ धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सबसे पहले राम दरबार की आरती की गई। इसके बाद हनुमान जी और भगवान गणेश की आरती के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आरती में भाग लिया और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।रामलीला के मंचन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामलीला के मंचन से हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं और उन्हें धार्मिक ज्ञान होता हैं। उन्होंने कहा कि हमें श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि बीटी गंज रामलीला समिति की ओर से आयोजित यह धार्मिक आयोजन शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष यह रामलीला गेट बनाया जाएगा। विधायक उमेश कुमार शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि हमें भगवान श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इसी के साथ पूर्व महापौर गौरव गोयल, पूर्व महापौर यशपाल राणा और महापौर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखें।

इस मौके पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, एडवोकेट नवीन जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, सावित्री मंगला सतीश सैनी, धीर सिंह, अरविंद कश्यप, कुणाल मल्होत्रा, नवनीत गर्ग, सौरभ सिंघल, सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, निखिल तायल,एसएन गोयल (पाची) अमन अग्रवाल, संजय प्रजापति, सौरभ सैनी, नितिन सिंघल, आशुतोष यादव, रोमा सैनी, गोनू शर्मा, गौरव मेहंदीरत्ता, विशाल गुप्ता, शौर्य प्रताप सिंह, कुशाग्र गर्ग, मनोज अग्रवाल, आकर्षित शर्मा, हर्षित अरोड़ा,एडवोकेट शिवम खन्ना, अजेश अग्रवाल, शेखर सिंघल,बंटी जैन,रजनेश गुप्ता, रितिक राणा, आयुष वर्मा,अभिषेक मित्तल,प्रिंस वर्मा, शोभित कुच्छल, मुकेश कुच्छल, अनिकेत गर्ग, दीपक शुक्ला, शशिकांत अग्रवाल, प्रदीप परुथी, आदि जैन, हिमांशु नौटियाल, विकास गुप्ता, अभिषेक मित्तल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies