
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी रुड़की के पार्षद राजन गोयल, नगर निगम पार्षद चांदनी मांगलिक तथा जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने शिरकत की।

अभियान के तहत छात्रों के लिए भाषण, चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सेवा भावना का विकास करना है। अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies