
नगर निगम सभागार में परशुराम स्वाभिमान सेना का सम्मान समारोह आयोजित, करीब 100 छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। परशुराम स्वाभिमान सेना की ओर से नगर निगम सभागार में ब्राह्मण और त्यागी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी यतिनंद्रानंद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में ब्राह्मण और त्यागी समाज के करीब 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी शिक्षित और संस्कारवान युवा पीढ़ी होती है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। समाज को चाहिए कि वह प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करे और उनकी सफलता में सहयोगी बने। शिक्षा के माध्यम से ही युवा अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी यतिनंद्रानंद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी हंसानंद ने कहा कि ब्राह्मण और त्यागी समाज की पहचान त्याग, संस्कार, ज्ञान और सामाजिक दायित्वों से रही है। समाज की इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान देने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और दूसरे बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुनील भराला ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा और संगठन दोनों का मजबूत होना जरूरी है। प्रतिभाशाली युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण और त्यागी समाज के लोगों से आपसी एकता बनाए रखने, बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं परशुराम स्वाभिमान सेना की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय और कार्यक्रम संयोजक सागर गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि परशुराम स्वाभिमान सेना का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनके परिश्रम की सराहना नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने और उनमें संस्कार, एकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर उदयवीर शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, सुबोध पराशर, विवेक शर्मा, विनीत शर्मा (चीनू पंडित), दिनेश कौशिक, जेपी शर्मा, रजत गौतम, ओम त्यागी, राहुल कंडारी, नितिन त्यागी, गौरव शर्मा, शिवम कौशिक, तरुण शर्मा, अक्षय कौशिक, अभय कौशिक, गौरव त्यागी, आयुष त्यागी, भूषण शर्मा, शगुन शर्मा और मोहित कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies