डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बोलीं—महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में नहीं होना चाहिए राजनीतिक संरक्षण
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से संबंधित प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने रुड़की में विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित सांसद के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे पर राजनीतिक दलों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस को अपने नेताओं से जुड़े मामलों में भी समान मापदंड अपनाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद से संबंधित प्रकरण में महिलाओं के शोषण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने अब तक संबंधित सांसद के विरुद्ध पार्टी स्तर पर कार्रवाई नहीं की है।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का राजनीतिक संरक्षण स्वीकार नहीं किया जा सकता।डॉ. मधु सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके राजनीतिक पद या प्रभाव के आधार पर जवाबदेही से मुक्त नहीं रखा जाना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सांसद के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखनी चाहिए, बल्कि अपने आचरण से भी इसे साबित करना चाहिए। महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान और न्याय के लिए आवाज उठाता रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान सावित्री मंगला, विधानसभा प्रभारी महेंद्र काला, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, राजीव धीमान, बीएल अग्रवाल, महिला मोर्चा महामंत्री आरती बहुखंडी, उपाध्यक्ष मंजू रावत, जिला मंत्री शैली त्यागी, तृप्ति कंसल, कोषाध्यक्ष सरला सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अनीता शर्मा, अनुराधा धीमान, संगीता सैनी, मंडल अध्यक्ष सोनिया सैनी, सुनीता सैनी, मीनाक्षी तोमर, पूनम, लक्ष्मी और कमला कैंथोला सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies