News

10/14/2026 3:17:27 PM

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत,अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज-बच्चा घायल....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला-शिवदासपुर गांव में देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर साथ बैठा बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार धनौरी निवासी दिनेश (40)देर रात स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान तेलीवाला-शिवदासपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।जिसमें दिनेश की मौत हो गई, जबकि उनके साथ स्कूटी पर सवार बच्चा घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया और मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies