News

10/14/2026 3:20:01 PM

इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा-चोरी की ई-रिक्शा भी की बरामद...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा भी बरामद की है।ओर पकड़े गए चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 13 अक्तूबर को महमूदपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि घर से उसकी ई-रिक्शा चोरी कर ली है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो संदिग्धों को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सलमान पुत्र इरशाद और सलमान पुत्र सोनिया निवासी लावड़ थाना इंचौली, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश बताया।आरोपियों ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्च पूरे करने के लिए चोरी की थी और वह ई-रिक्शा को सहारनपुर में बेचने के लिए जा रहे थे।पुलिस ने पकडे गए आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। टीम में एएसआई कुंदन सिंह, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार और कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies