News

10/14/2026 3:52:44 PM

कलियर में एमजीएफएम इंटर कॉलेज में पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर-ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम से बचने के बताए तरीके-निजी जानकारी सुरक्षित रखने की दी सलाह..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। साइबर अपराधों से बचाव और विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने एमजीएफएम में इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर क्राइम और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग से बचने के तरीके बताए गए।


बुधवार को पिरान कलियर के एमजीएफएम इंटर कालेज में कलियर पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।यह अभियान प्रदेशभर में एक से पंद्रह अक्टूबर तक चलाए जा रहे। साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत आयोजित किया गया।जिसमें पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क करने, निजी जानकारी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के व्यावहारिक उपाय भी समझाए गए।पुलिस ने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के साथ उन्हें ऑनलाइन खतरों के प्रति सतर्क करना है।इस दौरान एसआई योगेश कुमार, पुलिसकर्मी, कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies