News

10/14/2026 4:30:58 PM

जिला योजना समिति में नाजिम त्यागी निर्विरोध निर्वाचित-समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत-क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड तीन के सभासद नाजिम त्यागी जिला योजना समिति के सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बुधवार को प्रमाणपत्र जारी होने के बाद पिरान कलियर पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया।

जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन-2026 में हरिद्वार जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र से नाजिम त्यागी के सामने कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पिरान कलियर, इमलीखेड़ा और भगवानपुर में अन्य प्रत्याशी नहीं होने से उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

नाजिम त्यागी ने समर्थकों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को जिला योजना समिति में प्रमुखता से उठाना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान जावेद अली,गुफरान साबरी,राशिद अली,डॉ शहजाद अली, अमजद मलिक, मुस्तफा त्यागी, कल्लू त्यागी, असद मियां, फारुख, मुकर्रम, सलीम पीरजी, इस्तेकार प्रधान,सफीक चाचा, रहीस अहमद और नवीस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies