News

10/14/2026 5:46:42 PM

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र-फुरकान अहमद और प्रदेश महासचिव राव शेर मोहम्मद ने फूल-मालाएं पहनाकर किया सम्मानित, हर माह होगी संगठन की बैठक...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बुधवार को पिरान कलियर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में विधायक एवं जिला अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद और प्रदेश महासचिव राव शेर मोहम्मद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के कार्यों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह के पहले शनिवार को मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं कृष्णापुरी को मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस दौरान जिला महामंत्री संगठन एडवोकेट कुंवर साहिल राणा, जिला महासचिव राजेश पुरी, इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सादिक मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष सैनी, जोधराज प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष मुनाजिर, ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान, सफीक चाचा,सलीम पीर जी,पप्पू पीरजी,कुर्बान मलिक,तनवीर इंजीनियर,इनाम,आसमीन अंसारी,समरजहा,अनुराग पाल,जगपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies