
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। जिला योजना समिति के सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर नाजिम त्यागी का नगर पंचायत इमलीखेड़ा में स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी और सभासदों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि नाजिम त्यागी का निर्विरोध निर्वाचन क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उम्मीद है कि वह जिला योजना समिति के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।नाजिम त्यागी ने स्वागत के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। क्षेत्र का विकास और जनहित से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता रहेंगे।इस दौरान सभासद पवन कुमार, रोशन लाल, नितिन कुमार, पारस सैनी, सचिन कुमार, राकेश, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक, मेहरबान, राशिद अली, कासिम खान और नाजिम साबरी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies