
फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना, भाजपा नेताओं और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी दी शुभकामनाएं
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भाजपा के युवा नेता और फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन चैरब जैन का जन्मदिन केक काटकर मनाया। रुड़की के बीटी गंज में आयोजित इस कार्यक्रम में मदन कौशिक ने चैरब जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
मदन कौशिक ऐतिहासिक बीटी गंज श्रीरामलीला में अतिथि के रूप में पहुंचे थे, जहां रामलीला कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान बीटी गंज में चैरब जैन का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मदन कौशिक के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों ने भी चैरब जैन को बधाई दी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील त्यागी, धीर सिंह, विवेक चौधरी, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष नितिन गोयल, अनुज जैन तथा रामलीला कमेटी के महामंत्री सौरभ सिंघल सहित कमेटी की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने चैरब जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल जीवन की कामना की।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies