News

10/16/2026 5:44:53 PM

रुड़की में 19 अक्टूबर को सजेगा नारी शक्ति का रंगीलो रास, गीता धामी होंगी मुख्य अतिथि

महिलाओं के लिए निशुल्क होगा आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। महिलाओं को एक मंच पर लाने और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रुड़की में 19 अक्टूबर को ‘रंगीलो रास नारी शक्ति महासंगम’ का आयोजन किया जाएगा। वैशाली मंडप ग्राउंड में शाम 4:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


शुक्रवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक गौरव कौशिक ने बताया कि महासंगम में महिलाओं को अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। हालांकि, इसमें शामिल होने के लिए निशुल्क प्रवेश पास लेना अनिवार्य होगा।


गौरव कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की पत्नी मनीषा बत्रा, रुड़की की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत सहित कई प्रमुख महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।


आयोजकों के अनुसार, महासंगम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पत्रकार वार्ता में चेतना सेमवाल कौशिक, आकांक्षा कपिल, पारुल गोयल और चांदनी मांगलिक सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies