News

10/16/2026 9:55:44 PM

नन्हेड़ा अनंतपुर में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों का विधायक वीरेंद्र जाति ने किया शिलान्यास...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के नजदीक ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर विधायक निधि से दो बड़े कमरों का निर्माण कराया जाएगा। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर और बिजली की व्यवस्था भी की जाएगी।

लाइब्रेरी का निर्माण पूरा होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विशेष रूप से सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले युवाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। कंप्यूटर की सुविधा से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का उपयोग कर सकेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

निर्माण कार्यों के शिलान्यास के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक वीरेंद्र जाति का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की पहल की सराहना की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अकरम उर्फ पप्पू, पूर्व प्रधान नकली राम, सुखदेव त्यागी, अजरार, मुकेश पाटिल, पूर्व डायरेक्टर जोगिंदर सिंह, मास्टर संजय सिंह, मांगेराम, डॉ. सुंदरलाल, धर्मपाल, अनिल कुमार, सतीश कुमार, रामकुमार, धारा सिंह, पप्पू, रामगोपाल दास, शिशपाल और बबलू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies