
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारी महंत शुभम गिरि का पिरान कलियर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी के नेता मौसम अली के नेतृत्व में फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद महंत शुभम गिरि ने दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।


इस दौरान महंत शुभम गिरि ने कहा कि दरगाह साबिर पाक हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां सभी धर्मों के लोग आस्था के साथ पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं।समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं मौसम अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड के तीर्थस्थलों के विकास के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।इस मौके पर शाहरुख मलिक, मुन्तजिर, नईम अब्बासी, साहिल, मास्टर रफीक, हाशिम, फरहान, राजू, शायान और अमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies