News

10/17/2026 3:45:42 PM

रोटरी क्लब रुड़की ने विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता के प्रति किया जागरूक...



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। रोटरी क्लब ने योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, पूर्वावली, वेस्ट गणेशपुर, ओल्ड रेलवे रोड, रुड़की में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल साक्षरता विषय पर एक अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर आईआईटी के छात्रों द्वारा बच्चों के लिए डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को लेकर एक इन्फॉर्मेटिव प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक, इंटरनेट के सही उपयोग, ऑनलाइन सुरक्षा तथा बदलते डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ‘रब दी आवाज’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से उन्हें एक प्रेरणादायक एवं सामाजिक संदेश दिया गया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष अलका मित्तल, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुभाष सरिन, वंदना मोहन, पीसी सैनी, नीलम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, आशा पांडे, भारती शर्मा, अंजू शर्मा, उमा सैनी, सविता, नीलम एवं उत्तम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies