
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में मेयर ने रामनगर कचहरी रोड पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस नाले के निर्माण से रामनगर एवं आसपास क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर होने और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।


शिलान्यास के दौरान मेयर अनीता अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies