News

10/20/2026 6:12:08 PM

रामनगर में धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण दहन के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

रामलीला स्थल से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मूलराज कन्या इंटर कॉलेज पहुंची, राम-रावण युद्ध का हुआ मंचन


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से रामनगर स्थित मूलराज कन्या इंटर कॉलेज परिसर में दशहरा पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण का पुतला धू-धूकर जलते ही पूरा परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।


कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा रामलीला स्थल से शुरू हुई। शोभायात्रा रामनगर के विभिन्न स्थानों और मार्गों से होते हुए मूलराज कन्या इंटर कॉलेज परिसर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दिया। इसके बाद कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का सजीव मंचन किया। मंचन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।


राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। दशहरा पर्व के आयोजन ने लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा बुराई का त्याग करने का संदेश दिया। लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राम जी भट्टेजा,सचिव धर्मपाल लखवानी,कोषाध्यक्ष सतीश कालरा,उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा (हरिशा),सहसचिव अमित चिटकारा,मुख्य प्रबंधक मन्नू मेहंदीरत्ता,किशन लाल माटा, हरिओम अनेजा, संजीव लखवानी एवं चंदन मेहंदीरत्ता (हैप्पी),सदस्य डॉ. आई.के. अरोड़ा, संजय अरोड़ा,विनय चिटकारा, संजीव मेहंदीरत्ता, विकास कमल,भूपेश मेहंदीरत्ता,चंदन अनेजा, नीरज चड्ढा, तनु मेहंदीरत्ता, तिलक पिपलानी, संजीव लखनी, दीपक बतरा एवं पार्षद पंकज सतीजा, रत्नाकर शर्मा, सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, गुलशन अनेजा, जगदीश मेहंदीरत्ता आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies