
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। मानवाधिकार ब्यूरो के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर तहसील स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ब्यूरो के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर अमित शाह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मंदिर के आचार्य पंडित बाल गोविंद थपियाल ने विधिविधान से भगवान शिवलिंग की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भगवान शिव को दुग्धाभिषेक किया और अमित शाह के चित्र पर तिलक लगाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान अमित शाह के समर्थन में नारे लगाए गए और भारत माता के जयकारे भी गूंजे।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता नीलकमल शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल, सचिन गोंडवाल, रामगोपाल शर्मा, अशोक कुमार, अनुज आत्रेय, राजेश वर्मा, अमित सिंघल, मयंक धीमान, ब्रजेश सैनी, ऋषिपाल बर्मन, सोनू गुर्जर, अभिनव गोयल, मयंक, राकेश और जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे
।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies