


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की द्वारा राजकीय सिविल अस्पताल, रुड़की में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पोलियो से बचाव, टीकाकरण के महत्व तथा पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद मिश्रा, पोलियो प्रभारी डॉ. गुप्ता, शोभा भटनागर एवं शहनाज़ ने भाग लिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अलका मित्तल, सचिव रोटेरियन पी.सी. सैनी, अध्यक्ष निर्वाचित रोटेरियन वी.के. जैन, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन रीना नैथानी, वंदना मोहन, निधि शांडिल्य, प्रेम सरीन, रोटेरियन सचिन, पूजा गुप्ता, पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन एवं पीपी वी.के. शर्मा उपस्थित रहे। रोटरी क्लब रुड़की ने पोलियो उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए टीकाकरण और जन-जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies