News

10/25/2026 4:18:38 PM

विश्वकर्मा समाज ने सम्मानित किये 155 मेधावी-वक्ताओं ने शिक्षा और संस्कार आगे बढ़ाने का किया आह्वान...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। विश्वकर्मा अलंकरण समारोह समिति के द्वारा रविवार को छठा विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 155मेधावी छात्र छात्राओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 युवाओं का भी सम्मान किया। वक्ताओं ने शिक्षित के साथ संस्कारवान होने का आह्वान युवा पीढ़ी से किया। 


साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,ने कहा समाज के उत्थान के लिए केवल शिक्षित होना जरूरी नहीं है उसके साथ संस्कारवान होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य पूरा न होने तक मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ ही जीवन में कोई भी जंग जीती जा सकती है। अति विशिष्ट अतिथि जगद्गुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य योगी मनभाई नाथ ने देशहित में विश्वकर्मा समाज का योगदान महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रतिभाओं से आह्वान किया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि मानते हुए कार्य करें। कहा कि आज जो प्रतिभाएं सम्मानित हो रही हैं यह देश का भविष्य है और विकसित भारत में इनका मुख्य योगदान होगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कार्य करें उस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। मुख्य मार्गदर्शक स्वामी योग चिन्मय महाराज ने कहा जब तक संस्कार नहीं होंगे तो शिक्षा किसी काम की नहीं है इसलिए यह जिम्मेदारी माता पिता की है कि उन्हें ऐसे संस्कार दें। उनका बच्चा भविष्य में समाज के लिए एक प्रेरणाश्रोत बने। 


कार्यक्रम संयोजक एवं अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप सूर्यवंशी एवं समिति के महासचिव डॉक्टर ब्रजपाल धीमान, सुनील धीमान ने बताया कि कार्यक्रम में 155मेधावी छात्र छात्राएं एवं शिक्षा, धर्मिक एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे 100 युवाओं का सम्मान किया गया। समिति के द्वारा समाज समाज व परिवार का नाम रोशन वाले चिकित्सा के क्षेत्र में एमबीबीएस, एमडी की डिग्री लेने वाली मानसी धीमान एवं बीएमएस, एमडी की डिग्री लेने वाली विशाखा धीमान साथ ही युवाओं में बीएमएस की डिग्री लेने वाले डॉ प्रियांशु धीमान को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विश्वकर्मा विकास महासभा, विश्वकर्मा कल्याण समिति,विश्वकर्मा पंचदेव मंदिर एवं श्री शिव विश्वकर्मा मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय धीमान ने की।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अविनाश धीमान, डॉक्टर मंजुल धीमान, अरुण धीमान,नरेश प्रधान,महेंद्र धीमान, महिपाल धीमान रमेश चंद, के.डी धीमान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर समिति के सहसचिव प्रमोद धीमान, उमेश धीमान विश्वकर्मा, भगवान दास, सुरेंद्र धीमान श्रीकांत, राकेश धीमान, जय भगवान,श्रीकांत, सोनू,महेंद्र, चंद्रपाल, रमेश,बाबूराम,धर्मपाल,रमेश चंद्र, कृष्ण दत्त,सुभाष प्रवेश प्रदीप धीमान उमेश धीमान दिनेश धीमन मोहित अमित राजेश आदि लोगमौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies