
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव 2026 के अंतर्गत 25 अक्टूबर को रुड़की में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
चित्रकला: किंजल (प्रथम स्थान) और अरसलन (द्वितीय स्थान) समूह नृत्य: द्वितीय स्थान एकल नृत्य: द्वितीय स्थान, कहानी लेखन: द्वितीय स्थान, भाषण प्रतियोगिता: तृतीय स्थान, विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय की अध्यक्ष राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी है।
प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। पूरे विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies