News

10/27/2026 7:14:24 AM

आज 27अक्टूबर दिन मंगलवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए भी दिन अच्छा रहने की संभावना है।


वृष::घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में दूसरे लोग आपसे प्रभावित होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके काम की गति बढ़ा सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।


मिथुन::पारिवारिक मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी से बेवजह मजाक करने से बचें। करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।


कर्क::आज ऑफिस के काम में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे थकान महसूस होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज न करें। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें।


सिंह::किसी खास काम से फायदा मिल सकता है। माता-पिता और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। व्यापार और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।


कन्या::कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश कर देगी। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और मेहनत से सफलता मिल सकती है।


तुला::स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सोच और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। किसी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करें। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।


वृश्चिक::अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्वक सुलझाने में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।


धनु::आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएं और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।


मकर::आज सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।


कुंभ::आज सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों को नया बदलाव देखने को मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक पहचान बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होने के संकेत हैं।


मीन::आज का दिन अच्छा रह सकता है। किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने और घूमने का प्लान बन सकता है। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा परेशान होने से बचें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान की शिक्षा में प्रगति और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies