रुड़की। बड़कला के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक महिला की मदद के लिए एआरटीओ परिवर्तन कृष्ण चंद्र पलाड़िया और उनकी टीम आगे आई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बड़कला के पास सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई थी। इसी दौरान एआरटीओ परिवर्तन कृष्ण चंद्र पलाड़िया के नेतृत्व में टीम में शामिल ईडी अंसारी और टीसी साहेब अली सलमानी ने घायल महिला की सहायता की। टीम ने महिला को उपचार के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सड़क दुर्घटना के बाद घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने की इस पहल से उसे उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिली। अधिकारियों और कर्मचारियों की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।