दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। सेवा परमो धर्म संस्था की ओर से आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में निशुल्क मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को त्योहारों की खुशियों से जोड़ने के साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।


कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक एवं कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रह चुकीं पूजा गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। सामाजिक संस्थाओं को समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मकता का संदेश पहुंचे और महिलाओं को एक साथ आने का अवसर मिले।

उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निशुल्क मेहंदी कार्यक्रम महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने का अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुरभि चन्ना, रोमा गोस्वामी, महामंत्री डिंपल खोसला, उपाध्यक्ष अनुपम सिंह, इशानी विश्वकर्मा, गरिमा चड्ढा, सीमा चौधरी, सविता, सुमन, रेखा जैन और सविता चौधरी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies