News

10/29/2026 12:12:26 PM

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अनियमितता का आरोप-पंचायत राज सचिव से कार्रवाई की मांग-चार ग्राम पंचायतों में ब्लेंक पेपर अपलोड करने और बिलों पर डिजिटल पासवर्ड लगाने का आरोप.......

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। धनौरी समेत चार ग्राम पंचायतों में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख अपलोड करने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पंचायत राज विभाग के सचिव से शिकायत कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) काजल से स्पष्टीकरण लेकर मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को भी भेजी गई है।


रुड़की ब्लॉक के धनोरी निवासी जनीष सैनी ने 28 अक्टूबर को उत्तराखंड पंचायत राज सचिव को शिकायत पत्र भेजकर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी काजल के कार्यक्षेत्र में आने वाली धनोरी, मोहम्मदपुर पांडा, मूलदासपुर माजरा और बहादरपुर सैनी ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2025-26 की मुख्य कार्ययोजना में ब्लेंक पेपर अपलोड किए गए हैं।और अनुपूरक कार्ययोजना के कुछ दस्तावेजों पर डिजिटल पासवर्ड लगाया गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में भी पूर्ण कार्यवाही पुस्तिका पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है।शिकायतकर्ता का कहना है कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर विकास कार्यों से संबंधित कार्ययोजना, प्रस्ताव, बिल और कार्यवाही पुस्तिका अपलोड करने का उद्देश्य सरकारी धन के खर्च में पारदर्शिता बनाए रखना है।ऐसे में अभिलेखों की उपलब्धता और उनकी प्रविष्टियों की जांच जरूरी है।शिकायत में सामग्री बिलों, श्रमिक भुगतान और मस्टररोल से संबंधित दस्तावेजों पर डिजिटल पासवर्ड लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि इससे अभिलेखों की जांच और भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने श्रमिकों के चयन की प्रक्रिया का भी स्पष्टीकरण मांगे जाने की मांग की है।उन्होंने सचिव से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने और पोर्टल पर अपलोड अभिलेखों की जांच कराने का अनुरोध किया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies