
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। सरदार पटेल विचार मंच की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें देश का सच्चा सिपाही और राष्ट्रीय एकता का सूत्रधार बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जैसे महानायक के योगदान को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा और एकता के लिए समर्पित रहा। उनसे प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने सदैव देश को प्रथम स्थान पर रखा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस सचिन गुप्ता, इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति, मास्टर चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी जय सिंह, प्रहलाद चौधरी, प्रमोद भटनागर, नागेंद्र चौधरी, मास्टर सत्येंद्र तोमर, संदीप यादव, श्रवण गोस्वामी, सुरेश, गौरव प्रधान, रविंद्र खेवड़िया, कलीम खान, राजकुमार छोकर और राजकुमार सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies