News

10/31/2026 12:51:22 PM

मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पर तीन लोगों पर मारपीट का आरोप-मुकदमा दर्ज...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने को लेकर तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि समझौता करने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट, पत्थर और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कलियर कोतवाली क्षेत्र के शिवदासपुर तेलीवाला गांव निवासी अमृतपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 अक्टूबर को वह मोनी और हिमांशु के साथ रुड़की से मजदूर छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। गांव में एक घर के पास वीरेंद्र, विपिन और उनके जीजा सौरभ ने उसका रास्ता रोक लिया ओर तीनों एक मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर पीड़ित का भाई विपिन कुमार और साला विनित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। वीरेंद्र ने विनित पर ईंट से वार किया, जबकि विपिन ने अमृतपाल के सिर पर लोहे के कड़े से हमला किया। वहीं, सौरभ पर विपिन कुमार को पत्थर मारकर घायल करने का आरोप है।पीड़ित के मुताबिक हमले में तीनों घायल हो गए। आरोपी मुकदमे में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies