News

10/31/2026 4:05:10 PM

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, विचार गोष्ठी आयोजित...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में देश के पूर्व गृह मंत्री एवं उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।


समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन सात्विक विचारों और देश की एकता व अखंडता का प्रतीक था। उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया और देशवासियों ने उन्हें 'लौह पुरुष' व 'सरदार' की उपाधि दी।


इस अवसर पर आर्य समाज जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी आर्य ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर स्वतंत्र भारत की नींव रखी। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में नर्मदा तट पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' स्थापित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सभी से 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान नीरज कपिल, पूर्व बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल, अधिवक्ता सचिन गोंड़वाल, मदन श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, मंडल मंत्री अमित सिंघल, अशोक कुमार, अनुज आत्रेय, राजेश वर्मा, अभिनव गोयल, मयंक धीमान, ब्रजेश सैनी, ऋषिपाल बर्मन, कन्हैया ठाकुर, सोनू गुज्जर, मयंक, राकेश, जितेंद्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies