News

11/1/2026 4:27:58 PM

समाज की एकता से ही होगा चहुंमुखी विकास : कल्पना सैनी

ग्रैंड वेदांताम में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में जुटे सैनी समाज के लोग, एकजुटता का दिया संदेश


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बंधकर आगे आना चाहिए। आपसी एकजुटता और सहयोग से ही समाज का चहुंमुखी विकास संभव है। दीपावली जैसे पर्व सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया।

रुड़की-हरिद्वार रोड स्थित ग्रैंड वेदांताम में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने उक्त विचार व्यक्त किए। समारोह के आयोजक इंजीनियर सौरभ सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में विधिक व्यवसाय से जुड़कर वहां की संस्कृति को करीब से समझा है। भारत विविधताओं का देश है और दीपावली जैसे पर्व सभी को एकजुट होकर मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।


उन्होंने कहा कि दीपावली भारत का प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान राम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटने पर लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने एक गीत के माध्यम से सैनी समाज के लोगों को एकता और संगठन की शक्ति का संदेश भी दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता एमईएस के सेवानिवृत्त एडीसी महानिदेशक राकेश कुमार सैनी ने की, जबकि संचालन आकाशवाणी के वार्ताकार एवं स्वतंत्र पत्रकार शशि कुमार सैनी ने किया।इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्यमंत्री आदेश सैनी, गन्ना राज्य मंत्री अनुज सैनी, डॉ. नाथीराम सैनी, डॉ. रोशन लाल सैनी, मनोज सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी रोमा सैनी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुशल पाल सैनी, सतीश सैनी, तेज सिंह सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सैनी, मुनेश सैनी, हरपाल सिंह, श्यामवीर सैनी, तेज प्रताप सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, ईश्वर चंद सैनी, कर्म सिंह सैनी, समय सिंह सैनी, मुकेश सैनी, इंजीनियर राकेश कुमार सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में देशबंधु सैनी, राजबाला सैनी, सुरेश सैनी, सोमपाल आर्य, डॉ. जयपाल सिंह, पार्षद शिवानी सैनी, फूल सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सिंह, विजयपाल सिंह, संदीप सैनी, अनूप सैनी, कुंवर पाल सिंह, इतिहासकार करण सिंह सैनी, राजेश सैनी, सुभाष सैनी, डॉ. बीएस सैनी, डॉ. रामसुभग सैनी, मेहक सिंह सैनी, एडवोकेट, मास्टर विनोद सैनी, मुल्की राज, प्रमोद कुमार सैनी, परमेंद्र सैनी, अजय सैनी, गीता सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।समारोह के समापन पर आयोजक एवं संयोजक इंजीनियर सौरभ सैनी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies