News

11/2/2026 8:11:56 AM

आज 2नवंबर दिन सोमवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.... ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री मो. 8077617228


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या तरक्की से जुड़ा अवसर मिल सकता है। हालांकि, कार्यस्थल पर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। व्यापारियों को निवेश और खर्च के मामले में सोच-समझकर कदम उठाना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।


वृष::आज कामकाज के चलते काफी व्यस्तता रह सकती है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में परिवार के लिए भी समय निकालने की कोशिश करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर बहस करने से बचें। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।


मिथुन::आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को पैसा उधार देने या लेने से फिलहाल बचें। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति संभालने में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।


कर्क::आज अपने व्यवहार और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी महिला के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। कपड़ों और अन्य जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार में विचारों का मतभेद हो सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना भी बन सकती है।


सिंह::आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। मन शांत रखने के लिए कला और संगीत जैसी गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आमदनी में भी बढ़ोतरी की संभावना है। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, कार्यस्थल पर असंतोष या कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। सफलता के लिए मेहनत जारी रखनी होगी।


कन्या::आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से कारोबार में बदलाव की योजना बन सकती है। नौकरी करने वालों के अधिकारियों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान से बचने के लिए फैसले सावधानी से लेने होंगे।


तुला::आज सकारात्मक सोच और मेहनत सफलता का रास्ता खोल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने या रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिल सकता है। घर में छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। मीडिया, मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में अहंकार को रिश्तों पर हावी न होने दें।


वृश्चिक::आज आपकी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने से परिवार में प्रसन्नता आ सकती है। घर में बदलाव या नई व्यवस्था से जुड़ी योजना पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, गुस्से में कही गई बात रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को अपने लक्ष्य की दिशा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।


धनु::अपनी विचारधारा और सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता लोगों को प्रभावित कर सकती है। इससे मान-सम्मान मिलने के अवसर बन सकते हैं। पिता या पिता समान व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सम्मान और संयम बनाए रखें। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।


मकर::अपने निर्णय लेने की क्षमता और मेहनत के दम पर काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। हालांकि, अपनी बात पर जरूरत से ज्यादा अड़े रहना पारिवारिक और निजी जीवन में तनाव पैदा कर सकता है। घर में किसी मुद्दे को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के संकेत हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।


कुंभ::आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। आर्थिक मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। पहले की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर कुछ अड़चनें आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना करने से बचें। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।


मीन::आज आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ मुश्किल काम भी पूरे कर सकते हैं। पढ़ाई, लेखन और शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। घर-परिवार के मामलों को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। रुका हुआ या उधार दिया गया पैसा वापस पाने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। विवादों से दूरी बनाए रखें। व्यापार में लापरवाही न करें और जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने पर बातचीत से समाधान निकालें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies