

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को घन लाभ होगा। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बॉस आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष::आज का दिन ध्यान देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में फैसल सोच-समझकर लें। कारोबार में नई शुरुआत में घन लाभ के योग बन रहे है। घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकते है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान दें।

मिथुन::आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन में अनबन की स्थिति बन सकती है। परिवार को समय दें। संतान पक्ष की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। माता जी की सेहत का खास ख्याल रखें।

कर्क::आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। कारोबार में लगे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लेकिन आर्थिक लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। इसी के साथ घर-खर्च भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें। वाद-विवाद मामलों में समझदारी से काम लें।

सिंह::आज का दिन विशेष रहेगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सुना और समझा जाएगा। इसी क साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएं। सामाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

कन्या::आज के दिन सावधानी बरतनी की जरूरत है। कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है। बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष को अपनी जिम्मेदारियों को अहसास होगा और परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। बदलते मौसम में अपना औप परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

तुला::आज का दिन अनुकूल रहेगा। सामाजिक संपर्कों के जरिए फायदा होगा। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में लाभ के अवसर बन रहे है। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाने की जरूरत है।

वृश्चिक::आज का दिन कई मामलों में अहम रहेगा। ऑफिस में आपकी प्रशंसा हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कारोबार में सहयोगियों की तरफ से धोखा मिल सकता है। पैसों के मामलो में किसी अनजान पर भरोसा न करें। गाड़ी चलाते समय सावधानी जरूरी है। भावनाओं में बहकर फैसला न लें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी जुबान पर काबू रखें। सेहत का ध्यान रखें। समय पर काम पूरा करें।

धनु::आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपका मार्गदर्शन कर सकते है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे है। कारोबारियों को नई योजनाओं पर काम करना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। भाई-बहनों के बीच लड़ाई हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। अनुभवी लोगों से बात करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाहक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते है।

मकर::आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में अनुशासन बहुत जरूरी है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेग। कारोबार में पुराने संपर्क आपके काम आएंगे। सिंगल लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अच्छी सेहत के लिए बाहर का जंक फूड खाने से बचें।

कुंभ::आज का दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने में मुश्किलें आ सकती है। व्यापार करने वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। हालांकि, निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ अचानक बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।

मीन::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। आय के नए सोर्स बनेंगे। प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। किसी खास दोस्त के साथ विचारों को लेकर अनबन हो सकती है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies