News

11/4/2026 1:02:04 PM

कई महीनों से लापता पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, सफाईकर्मी पर कमरे में बंधक बनाने का आरोप...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। कई महीनों से लापता पत्नी की तलाश में भटक रहे एक पति ने दरगाह क्षेत्र के सफाईकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का दावा है कि उसकी पत्नी को सफाईकर्मी ने जबरन अपने कमरे में बंद कर रखा है। पत्नी की तलाश में मुंबई से कलियर पहुंचे पति ने पुलिस से पत्नी को सुरक्षित बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से लापता है। उसने आरोप लगाया कि दरगाह क्षेत्र में तैनात एक सफाईकर्मी ने उसकी पत्नी को जबरन कमरे में रखा हुआ है। पत्नी ने कई बार फोन कर अपनी सहेली और बेटी को इसकी जानकारी भी दी थी। पति के अनुसार वह काफी समय से पत्नी को तलाश कर रहा था।और तलाश करते हुए जब वह सफाईकर्मी के कमरे पर पहुंचा तो आरोपी वहां से फरार हो गया।पीड़ित व्यक्ति ने आशंका जताई कि उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उसने पुलिस से पत्नी को जल्द सुरक्षित बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी भी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies