News

11/4/2026 1:04:26 PM

आवास योजना की पात्रता की जांच को लेकर विवाद, प्रधान के पिता से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, छह पर मुकदमा दर्ज...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता की जांच को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों पर ग्राम प्रधान के घर में घुसकर उनके पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने और एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरियापुर दयालपुर गांव के ग्राम प्रधान शाहुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन के लिए पात्रता की जांच की जा रही थी। इस दौरान अजय कुमार की पत्नी और सोहित पुत्र सेवाराम ने आवास के लिए अपनी पात्रता का दावा किया। इसी बात को लेकर 24 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था।प्रधान का आरोप है कि इसके बाद रोहित पुत्र चंद्रपाल, राजेश कुमार पुत्र मुखराम और कुलवीर पुत्र ओमपाल डंडे लेकर विनय, सोहित, टीटू और अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंच गए।और घर में घुसकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर प्रधान के पिता सादिक के साथ डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई।शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। प्रधान का आरोप है कि आरोपी एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies