
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में करीब आठ महीने से फरार चल रहे वारंटी को हरियाणा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कलियर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर शहनबाज तोमर की तलाश शुरू की थी।आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। टीम ने आरोपी को हरियाणा में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया आरोपी शहनबाज तोमर पुत्र इस्लाम निवासी हथछोया थाना झिंझाना जिला शामली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, अमित कुमार, सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल आशीष शर्मा और होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies