
काव्य पाठ करने वाले कवियों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, सदस्यों ने दीप जलाकर दीं दीपावली की शुभकामनाएं
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। राजहंस कला मंदिर की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जहां कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से काव्य रस की छटा बिखेरी, वहीं गीत-संगीत, चुटकुले और तंबोला जैसी मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। संस्था के सदस्यों ने गीत, चुटकुले और तंबोला सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।


समारोह में काव्य पाठ करने वाले कवि पंकज गर्ग,महावीर सिंह और अफजल मंगलौरी को संस्था पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष विपिन सिंघल, सचिव अजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पारस गोयल ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी भेंट किए। अध्यक्ष विपिन सिंघल ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजन संस्था के सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
राजहंस कला मंदिर का उद्देश्य साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी सदस्यों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन बलवीर गोयल ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुकुंद प्रताप, सहसचिव गोविंद, विकास अग्रवाल, योगेश सिंघल, संजय गुप्ता, शेखर सिंघल, राकेश गोयल, गोपाल पुरी, मीनू सिंघल, वंदना अग्रवाल, शोभित गुप्ता, मां गुप्ता, संजय अग्रवाल, सुभाष अरोड़ा, अभिषेक मित्तल, यश अग्रवाल, अमन सिंघला सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies