News

11/5/2026 6:16:57 PM

जायरीनों से अभद्रता और छीना-झपटी का आरोप-हाजिरी के लिए अलग स्थान तय करने की मांग-दरगाह प्रबंधक को सौंपा पत्र...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक में बाहर से आने वाले जायरीनों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छीना-झपटी के संबंध में नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी मोईन साबरी ने तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी को शिकायती पत्र देकर जायरीनों की सुरक्षा बढ़ाने और हाजिरी लगाने के लिए दरगाह परिसर से बाहर अलग स्थान निर्धारित करने की मांग की है।

मोईन साबरी ने शिकायत में बताया कि दरगाह परिसर में हाजिरी लगाने वाले कुछ लोगों पर बाहर से आने वाले जायरीनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।जिसमे महिलाओं की चूड़ियां खींचने, जायरीनों के मोबाइल फोन छीनने और तोड़ने जैसी घटनाएं हो रही हैं। इससे जायरीनों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ऐसी घटनाओं से दरगाह की व्यवस्था और धार्मिक स्थल की गरिमा भी प्रभावित हो रही है।उन्होंने कहा कि दरगाह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए हाजिरी की व्यवस्था प्रशासनिक निगरानी में दरगाह परिसर से बाहर की जानी चाहिए। उन्होंने पहले की तरह पातियाने गेट के बाहर हाजिरी लगाने की व्यवस्था शुरू कराने, सुरक्षा बढ़ाने और निर्धारित स्थान पर नियमों की जानकारी देने के लिए बोर्ड लगाने की मांग की है।उन्होंने दरगाह के दक्षिणी द्वार के बाहर स्थान निर्धारित करने का अनुरोध करते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।इसके साथ ही शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी हरिद्वार, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भी भेजी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies