
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज धन से जुड़े फैसलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार की खबर से मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रखना बेहतर रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष::आज का दिन अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का हो सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। सकारात्मक सोच और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। हालांकि, खर्चों को लेकर सावधानी बरतें। किसी करीबी व्यक्ति की वजह से परेशानी हो सकती है। घर की व्यवस्था को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

मिथुन::लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। इससे आपको राहत मिलेगी। बच्चों और परिवार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में भी समय बीत सकता है। पड़ोसियों या बाहरी लोगों के साथ विवाद करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद से रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

कर्क::आज का दिन किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। अपनी ऊर्जा और सकारात्मक सोच का सही इस्तेमाल करें। हालांकि, बातचीत के दौरान अहंकार को बीच में न आने दें। धैर्य और शांति से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

सिंह::आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। समाज और परिवार में आपके किसी विशेष काम की सराहना हो सकती है। सभी कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर सफलता मिलेगी। हालांकि, अत्यधिक भावुक होकर फैसले लेने से बचें। दिल के बजाय दिमाग से काम लें। घर में निर्माण कार्य चल रहा है तो कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी कोई जरूरी काम अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या::आज वर्तमान परिस्थितियों को समझकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार में चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने का मौका मिलेगा। केवल योजना बनाने के बजाय उस पर काम शुरू करना भी जरूरी होगा। दोपहर के बाद परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। खरीदारी और खर्चों के दौरान बजट का ध्यान रखें। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रह सकती है।

तुला::आज का दिन राहत लेकर आ सकता है। जिस काम को आपने पहले अधूरा छोड़ दिया था, उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। युवाओं को अपने भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक लेन-देन में कुछ उलझन हो सकती है। किसी पुराने मित्र के साथ विवाद दोबारा सामने आ सकता है। गुस्से के बजाय शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक::आज व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रहने की संभावना है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। अपनी सुरक्षा और सेहत का ध्यान रखें। तनाव और चिड़चिड़ापन आपके काम को प्रभावित कर सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु::आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इन फैसलों से आर्थिक स्थिति और पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार की वजह से परेशानी हो सकती है। मनोरंजन के साथ अपने जरूरी कामों पर भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का विचार आ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मकर::आज संपत्ति से जुड़े मामलों में दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। संतान किसी बात को लेकर चिंतित हो सकती है, ऐसे में उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत होगी। परिवार के साथ बातचीत में अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

कुंभ::आज पारिवारिक चिंताएं दूर हो सकती हैं। किसी आकस्मिक लाभ की योजना पर भी विचार कर सकते हैं। हालांकि, आलस्य के कारण जरूरी कामों को टालने से बचें। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार में गतिविधियां धीमी रह सकती हैं, लेकिन अपनी मेहनत और योग्यता से आर्थिक स्थिति संभालने में सफल रहेंगे।

मीन::आज व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर अपनी पसंद की गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। अपनी छिपी प्रतिभा और योग्यता को सामने लाने के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। आर्थिक परेशानियों के कारण मन भटक सकता है, इसलिए नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। सकारात्मक सोच के साथ अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies